{"_id":"57caff504f1c1b8f292cb5c4","slug":"rupees-extracted-from-atm-account-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी के एटीएम में खाते से पैसे निकाल रहे एक रिटायर्ड कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की शिनाख्त की है। पीड़ित ने बताया कि एक युवती और दो युवकों ने बड़ी चालाकी से उनके एटीएम कोड का नंबर नोट किया और इसके बाद कार्ड ही बदल दिया।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की बताई जा रही है। भाबर के खूनीबड़ निवासी भगवत सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह बदरीनाथ मार्ग स्थित एटीएम पर पैसे निकालने के लिए अंदर गए। इस बीच एक युवती और दो युवक उनके पीछे लग गए। पैसे निकलने में समय लग रहा था तो युवती ने दोबारा कार्ड डालने को कहा। इस दौरान जैसे ही भगवत सिंह ने कार्ड का कोड नंबर डाला, पीछे खड़े युवक ने बड़ी सतर्कता से उसे नोट कर लिया। युवक ने एटीएम में कुछ बताने के लिए कार्ड लिया और उनकी आंखों के सामने ही उसे बदल दिया। पीडित ने बताया कि एटीएम से दस हजार रुपये निकालने के बाद उन्हें कुछ और पैसे निकालने की जरूरत महसूस हुई। जब वह दोबारा कार्ड लेकर एटीएम में गए तो वह बदला हुआ था। इसी बीच एटीएम गिरोह ने नजीबाबाद रोड स्थित एक एटीएम से उनके खाते से पहले 15 हजार निकाले और इसके बाद 25 हजार रुपये मेरठ के एक गांव निवासी महिला ममता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 40 हजार रुपये खाते से निकले देखकर भगवत के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपने चंडीगढ़ पंचकूला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को फोन कर खाता और कार्ड सीज कराया। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। बताया कि खाते में करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की रकम थी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार में एक बार फिर से एटीएम गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार उनके साथ लड़कियां भी हैं।
विज्ञापन