{"_id":"57e562394f1c1b3376a8211f","slug":"rock-climbing-started-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर एवं रांसी मैदान में एनसीसी का रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट आशीष दत्त ने किया। उन्होंने कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। कैंप में देशभर से ढाई सौ कैडेट्स यहां प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कैडेट्स ने क्लाइंबिंग और रैपलिंग का प्रशिक्षण लिया। निम के प्रशिक्षक राजीव रावत, वर्ष 2013 में एनसीसी टीम के साथ एवरेस्ट फतह करने वाले अरविंद रतूड़ी और मोनिका डबराल कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण पाने के लिए प्रदेशभर से 46, दिल्ली से 32, राजस्थान से 32, गुजरात से 32, पंजाब-हिमाचल-हरियाणा-चंडीगढ़ से 32 व बिहार-झारखंड से 32 कैडेट्स यहां पहुंचे हैं। डिप्टी कमांडेंट आशीष दत्त ने बताया कि कैंप 12 दिन तक चलेगा। इसमें छह दिन ब्वायज और छह दिन गर्ल्स कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
गर्ल्स कैडेट्स का कैंप 27 सितंबर से शुरू होगा और दो अक्तूबर को उसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान पौधरोपण भी किया जाएगा। शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर में रैली निकालकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कैंप में ट्रेनिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश शर्मा, सूबेदार दलीप, हवलदार अरुण पाल, सीएचएस राजेंद्र आदि थे।