फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   robbery in roadways bus

रोडवेज बस में जहरखुरानी कर लूटा

Sun, 13 Mar 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sun, 13 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज की बस में रुद्रपुर से कोटद्वार आ रहा एक व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसके पास से सामान, साढ़े सात हजार नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। कोटद्वार के नजीबाबाद चौक पर बेहोश पड़े व्यक्ति को लोगों ने रात साढ़े नौ बजे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जहरखुरान के शिकार हुए जयहरीखाल ब्लाक के ताड़केश्वर पो. बंदूण निवासी प्रभुदयाल (42) पुत्र सीताराम ने बताया कि वह रुद्रपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह शनिवार को रुद्रपुर से कोटद्वार के लिए बस में बैठा। उसके साथ अपने आप को कोटद्वार सिगड्डी का बताने वाला एक युवक भी बैठ गया।
विज्ञापन


बातों बातों में उसने उससे दोस्ती कर ली। रास्ते में बस रुकने पर वह शराब ले आया और पीने को कहा। शराब पीते ही वह बेहोश होने लगा। इसके बाद उसने अपने आप को कोटद्वार अस्पताल में पाया। कहा कि उसके पास एक बैग था जिसमें घर के लिए कपड़े और सामान था। उसके जेब और पर्स में करीब साढ़े सात हजार रुपये और मोबाइल था जो कि गायब हैं। उसने जुराब में दो हजार रुपये रखे थे जो जहरखुरान नहीं ले जा पाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed