फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways buses will run on roads from today, will get relief

आज से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें, मिलेगी राहत

Wed, 24 Jun 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on roads from today, will get relief
कोरोना संक्रमणकाल के 95 दिनों के अंतराल के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बसें बृहस्पतिवार से सड़कों पर दौड़ेंगी। रोडवेज के कोटद्वार डिपो ने पौड़ी जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बस सेवाओं के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी देहरादून के लिए वाया लालढांग होते हुए बस सेवा शुरू करने के लिए कोटद्वार डिपो की ओर से निदेशालय को पत्र भेजा गया है। निदेशालय से अनुमति मिलते ही राजधानी के लिए बस सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के तहत कोटद्वार डिपो से झंडीचौड़, रिखणीखाल, पौड़ी, श्रीनगर, लैंसडौन, जमेली, धुमाकोट के लिए बृहस्पतिवार से बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संचालन से पूर्व सभी बसों को सैनिटाइज किया जाएगा और 50 फीसदी सवारी ली जाएंगी। चालकों और परिचालकों के लिए ग्लब्स और मास्क की व्यवस्था की गई है। बस में हैंड सैनिटाइजर भी होगा। यात्रियों को बस में बैठने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

ये होगा समय
- सुबह 8 बजे : कोटद्वार से लैंसडौन के लिए बस चलेगी और 10 बजे पहुंचेगी। 11 बजे यह बस कोटद्वार लौटेगी।
- दोपहर 2.30 बजे : कोटद्वार से लैंसडौन के लिए दूसरी बस चलेगी, जो शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। यही बस 5 बजे लैंसडौन से कोटद्वार के लिए चलेगी।
- झंडीचौड़ के लिए सुबह आठ बजे से
- रिखणीखाल के लिए सुबह 6.30 बजे से
- पौड़ी-श्रीनगर रूट पर सुबह सात बजे से
- डाडामंडी-जमेली रूट पर सुबह 7:30 बजे से
- धुमाकोट मार्ग पर सुबह 6 बजे से बसों का संचालन किया जाएगा।
(इन रूटों पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed