फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways buses plying for Haridwar and Doon via Laldhang

लालढांग होते हुए हरिद्वार व दून के लिए चली रोडवेज बसें

Mon, 10 May 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses plying for Haridwar and Doon via Laldhang
कोटद्वार। कोविडकाल में फिर से चिलरखाल-लालढांग मार्ग का महत्व बढ़ गया है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तराखंड रोडवेज समेत दूसरे यात्री वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के बाद फिर से सरकारी और गैरसरकारी यात्री वाहनों का संचालन चिलरखाल-लालढांग मार्ग होते हुए शुरू हो गया है। सोमवार को लालढांग के रास्ते देहरादून और हरिद्वार के लिए तीन रोडवेज बसें संचालित की गईं, जबकि यात्री किराया दोगुना करने की मांग को लेकर जीएमओयू की बसें हड़ताल पर चल रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यूपी में उत्तराखंड रोडवेज समेत यात्री वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। यूपी के आदेश के बाद मैदानी रूटों पर कोटद्वार डिपो से बसों का संचालन रोक दिया गया है। रविवार को देहरादून, हरिद्वार के लिए एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। अब तक इस रूट पर यूपी के नजीबाबाद के रास्ते बसों का संचालन होता रहा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने सोमवार को देहरादून, हरिद्वार रूट पर राज्य की सीमा के भीतर वाले चिलरखाल-लालढांग वन मोटर मार्ग से बसों का संचालन किया। इस रूट पर तीन बसें संचालित हुईं। पौड़ी किल्बौखाल, धुमाकोट और बीरोंखाल रूट पर भी केवल एक-एक बस सेवा संचालित हुई। दिल्ली-मेरठ समेत सभी मैदानी रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं गढ़वाल जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत ने बताया कि यूपी के रास्ते टैक्सियों का संचालन बंद कर दिया गया है। हरिद्वार और देहरादून के लिए नियमित सेवाएं और बुकिंग पर वाहन लालढांग मार्ग होते हुए ही भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

देहरादून, हरिद्वार रूट पर सोमवार को बाया लालढांग तीन बसों का संचालन किया गया। पर्वतीय रूटों पर भी तीन बसें संचालित की गईं। 10-10 यात्रियों के साथ बस सेवाओं का संचालन हुआ। - टीकाराम आदित्य, एजीएम कोटद्वार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed