फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadside construction works increased the trouble

सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्यों ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Roadside construction works increased the trouble
पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की चुनाव से लेकर कांवड़ मेले में व्यस्तता का लाभ उठाते हुए इन दिनों कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के किनारे धड़ल्ले से अनियोजित निर्माण चल रहे हैं। जगह-जगह निर्माण सामग्री पड़ी होने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार-देवी मंदिर से लेकर भाबर रोड पर दर्जनों जगह पर सड़कों पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री और जाम लगाते वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सोमवार को देवी मंदिर के पास सड़क पर पसरी निर्माण सामग्री से जहां दिन में कई बार जाम लगता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी रोड ही नहीं, पदमपुर सिमलचौड़ रोड, भाबर के सभी बाजारों और सड़कों के किनारे चल रहे व्यावसायिक भवनों के निर्माण ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। स्कूटी सवार श्याम चरण शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक बाधित होने की बात करने पर वे गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। तड़ियाल चौक निर्माण सोम प्रकाश का कहना कि पुलिस, प्रशासन और नगर निगम को सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों पर सख्ती बरतनी चाहिए। रामेश्वरी देवी कहती हैं कि स्कूटी सवार महिलाओं और बुजुर्गों का चालान करने वाली पुलिस रसूखदार पर कार्रवाई से डरती है। निंबूचौड़ निवासी उमेश कुमार, रमेश कुमार का कहना है कि दुर्गापुर, मोटाढांक, हल्दूखाता-कलालघाटी मार्ग, किशनपुर से लेकर झंडीचौड़ और सिगड्डी तक कमोवेश यही हाल बने हुए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रैफिक पुलिस के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम से लेकर नीलकंठ महादेव तक कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि पर्व की ड्यूटी पर हैं। जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम को भी पार्किंग व्यवस्था बनाने के बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed