{"_id":"571f6baa4f1c1b9a3aa91640","slug":"road-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस पलटी, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस पलटी, दो लोग घायल
अमर उजाला, सतपुली
Updated Tue, 26 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
दुघ्ाऱ्र्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सतपुली-गूमखाल के बीच सतपुली मल्ली के निकट जीएमओयू की बस हिमगिरी एक्सप्रेस के सड़क पर पलटने से दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य कई लोगों को मामूली चोट आई है। बस में तीस लोग सवार थे। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में इलाज कराकर छुट्टी दे दी गई है। गनीमत यह रही कि डेंजर जोन में बस नीचे खाई में नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के सड़क पर ही पलटने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मंगलवार को कोटद्वार से गोपेश्वर के लिए हिमगिरी एक्सप्रेस जा रही थी। तभी सतपुली से चार किमी पहले सतपुली मल्ली गांव के पास करीब साढ़े सात बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार मुसाफिरों में कोहराम मच गया। राहगीरों ने किसी प्रकार पलटी हुई बस से लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में ग्राम पाटली लंगूर निवासी कुलदीप रावत और ग्राम दूणी जैंतोलस्यूं निवासी कपेात्री देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
कुछ अन्य मुसाफिरों को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों ने आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सतपुली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी। बस पलटने से एक घंटा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। इसके बाद प्रशासन ने यात्रियों और राहगीरों की मदद से बस को सड़क के किनारे लगाया। तब मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन