{"_id":"5702939e4f1c1b4b4dc81148","slug":"road-accident-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई बोलेरो छह शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से टकराई बोलेरो छह शिक्षक घायल
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से जयहरीखाल के गौड़ीगांव जा रही बोलेरो लालपुल के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। इसमें सवार छह शिक्षक घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह रोज की तरह शिक्षक कोटद्वार से गौड़ीगांव विद्यालय जा रहे थे। तभी अचानक लालपुल के पास ड्राइवर ने खिड़की का दरवाजा खोलकर कुछ फेंकने का प्रयास किया। तभी उसके पांव ब्रेक से ऊपर उठ गए। पांव हटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। उसमें सवार शिक्षक आनंद सिंह, उषा देवी, इंदू भंडारी, नीमा भंडारी, विनीता डबराल और ड्राइवर दीपक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी।
विज्ञापन