{"_id":"5fac1c2b8ebc3e9b754414a6","slug":"ritika-in-the-poster-and-yogita-in-the-poem-kotdwar-news-drn361755383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में रितिका और स्वरचित कविता में योगिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में रितिका और स्वरचित कविता में योगिता ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आत्मनिर्भर उत्तराखंड विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन स्वरचित कविता और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर में रितिका रावत और स्वरचित कविता प्रतियोगिता में योगिता केष्टवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में अर्थशास्त्र विभाग ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी और कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उषा सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्तराखंड राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा पीढ़ी के विचारों, मनोवृत्ति और सोच को कविताओं एवं पोस्टर के माध्यम से जानने का था। स्वरचित कविता में योगिता केष्टवाल की स्वरचित कविता पलायन जीत गया, प्रथम स्थान पर रही। प्रतिभा द्वारा रचित कविता हमारा उत्तराखंड द्वितीय और शिवानी की कविता उत्तराखंड की नारी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता में रितिका रावत, दीपिका रावत और प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ. भोलानाथ, मनीषा, विनोद कुमार रहे। मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. वीके अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।