{"_id":"578bca124f1c1b9032c4b882","slug":"revetment-collapsed-tanker-full-of-diesel-dropped-gdere","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्ता ढहने से गदेरे में गिरा डीजल भरा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्ता ढहने से गदेरे में गिरा डीजल भरा टैंकर
बैजरो/कोटद्वार।
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लॉक के पोखड़ा-बैजरों के पास गिरा टैंकर।tanker
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोखाल के अंतर्गत बैजरो पोखड़ा मोटर मार्ग पर कोलादरिया गांव के पास सड़क का पुश्ता ढहने से एक डीजल से भरा टैंकर गदेरे में जा गिरा। चालक व सहचालक ने टैंकर से कूद कर जान बचाई। पुश्ता गिरने से पोखड़ा बैजरों-गैरसैण रूट पर यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन
घटना रविवार शाम की है। रुड़की से गुडिंण्डा स्थित पेट्रोल पंप के लिए डीजल लेकर चला एक टैंकर जब कोलदारिया गांव के पास पहुंचा तभी वहां सड़क का पुश्ता धंस गया। चालक की नजर पुश्ते पर पड़ गई, उसने तत्काल वाहन की गति पर नियंत्रण करने की कोशिश की कामयाब नहीं हो पाया। अनियंत्रित टैंकर सीधे बीस मीटर गहरे गदेरे में जा गिरा। चालक प्रमेश (36) और सहचालक अंकित (26) ने टैंकर से कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से उनको पास के अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
वहीं पुश्ता ढहने से पोखड़ा बैंजरों-गैरसैण मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। सड़क के दोनों तरफ तीन दर्जन से अधिक वाहन फंस गए। लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई। फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है। सड़क को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन