फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Revenue sub-inspector and inspectors performed

राजस्व उपनिरीक्षक और निरीक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspector and inspectors performed
समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ की अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राजस्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेेगी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ कर्मी कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, उच्चीकृत वेतन एक जनवरी 2006 से लागू करने, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और पात्र राजस्व उपनिरीक्षकों को निरीक्षक प्रशिक्षण पर भेजने की मांग की। इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेश सिंह राणा, हर्षवर्द्धन नौटियाल, अमरदेव सिंह, अशोक कुमार जोशी, नवीन चंद्र, अमित नेगी, विजय सिंह, संगीता राज, रविंद्र सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, बीरोंखाल, सतपुली, धुमाकोट, लैंसडौन, जाखणीखाल, यमकेश्वर तहसीलों में भी राजस्व उपनिरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और उनसे जुड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मी हड़ताल पर हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में कामकाज ठप पड़ गया है। स्यूंसी तहसील में राजस्व संघ के पौड़ी जनपद के अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि उनके संगठन की मुख्यमंत्री से चार सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक पौड़ी के जिलाध्यक्ष विनोद रावत, विनोद कुमार सैमल्टी, शिव सिंह रावत, संजय रावत, उत्सव अग्रवाल, दुर्गेश प्रसाद, संतोष बिष्ट, प्रदीप रावत, दर्शन सिंह रावत, मोहित डोबरियाल, अरविंद रावत, विनोद कुमार आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed