{"_id":"61d725c734845c3017384300","slug":"revenue-inspector-and-sub-inspector-adamant-on-four-point-demands-kotdwar-news-drn4009614187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्री मांगों पर अड़े राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्री मांगों पर अड़े राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व उपनिरीक्षक, निरीक्षक एवं सेवक संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शनिवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ से जुड़े राजस्व कर्मियों ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष जायज मांगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, उच्चीकृत वेतन एक जनवरी, 2006 से लागू करने, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और पात्र राजस्व उपनिरीक्षकों को निरीक्षक प्रशिक्षण पर भेजने की मांग की।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश भटगांई, एमएस नेगी, जयकृत सिंह रावत, चित्र सिंह रावत, दीपक कुमार सिंह, अमरदेव सिंह, राकेश उबराल, रंजन बिष्ट, दुर्गेश प्रसाद, पुष्कर सिंह, दीपक सिंह नेगी, जानकी देवी, अब्दुल हमीद, अशोक कुमार जोशी आदि मौजूद थे।