फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Return garbage vehicles on the third day as well

तीसरे दिन भी कचरे के वाहन लौटाए

Thu, 17 Dec 2020 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Return garbage vehicles on the third day as well
कोटद्वार के गाड़ीघाट में आबादी में कचरा डालने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
ट्रंचिंग ग्राउंड के फुल होने के बाद मुक्तिधाम गेट, सड़क और नदी तट पर पसरे कचरे का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी लोगों का विरोध जारी रहा। लोगों ने नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया और कचरे के वाहन बैरंग लौटाए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रतनपुर, झूलापुल बस्ती, गाड़ीघाट, काशीरामपुर के लोग और राजकीय स्टेडियम के खिलाड़ी ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मुक्तिधाम गेट के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा डालने के लिए आए वाहनों के सामने नगर निगम के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महेंद्रपाल सिंह और सुधीर बहुगुणा ने कहा कि एसडीएम कोटद्वार ने मौके पर आकर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वे नहीं आए, जिसके कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। शुक्रवार को पूर्व में कचरा डालने का विरोध करने वालों पर दर्ज मुकदमे वापिस लेने का मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद नगर निगम के पुतले की शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसका अंतिम संस्कार नगर निगम के सम्मुख किया जाएगा। शनिवार को मेयर और पार्षदों का पुतला फूंकेंगे और रविवार को विरोध स्वरूप कूड़ा हटाओ क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। प्रदर्शनकारियों में रमेश चंद्र, सविता देवी, भूपेंद्र सिंह, चंद्रावती देवी, सरोज देवी, मिथलेश देवी, आकाश कुमार, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, शुभम भंडारी, गौरव कुमार, पवन कुमार, कमल कुमार, राजकुमार, अंजू देवी और सुनीता देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed