फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Republic Day celebrated with pomp in the city and surrounding areas

Kotdwar News: नगर और आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in the city and surrounding areas
कोटद्वार। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ और प्रभातफेरियां निकाली गईं।
विज्ञापन


कोटद्वार तहसील में एडीएम अनिल गब्र्याल, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। थाने में एएसपी चंद्रमोहन सिंह, नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। रोडवेज डिपो परिसर में एआरएम अनुराग पुरोहित, जीएमओयू कंपनी में अध्यक्ष भाष्करानंद भारद्वाज, आर्य समाज ध्रुवपुर में सुखदेव शास्त्री और आर्य समाज के प्रधान महेश चंद्र कौशिक, रोटरी भवन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरुवचन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


जीआईसी कोटद्वार में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों से महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करने और ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डाॅ. पदमेश बुडाकोटी ने किया। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज पदमपुर मोटाढाक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक में प्रधानाचार्य नीलम नेगी और पीएम श्री जीजीआईसी कण्वघाटी में प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुगड्डा के गांधी चौक में पूर्व शिक्षाविद रामप्रसाद बडोला ने ध्वजारोहण किया। अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जागरूक मतदाता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर पूर्व शिक्षाविद रामअवतार गर्ग, पूर्व सभासद दीपक ध्यानी, पूर्व सैनिक जीसी गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटीआई के अनुदेशक संजीव कपूर ने किया।


.



जयहरीखाल में भी रही धूम

जयहरीखाल/लैंसडौन। ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक दीपक भंडारी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बीडीओ रवि सैनी सहित कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, लैंसडौन व आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और स्वाधीनता सेनानियों का स्मरण किया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडौन में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण (से.नि.) ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed