फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remove encroachments from the city's main roads and government land.

Kotdwar News: नगर की मुख्य सड़कों और सरकारी भूमि से हटाएं अतिक्रमण

Wed, 02 Sep 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 02 Sep 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachments from the city's main roads and government land.
कोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक बुधवार को व्यापार मंडल सभागार में हुई। अधिकारियों की लापरवाही से सड़कों और सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण से सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने सरकारी संपत्तियों और सड़कों से अतिक्रमण बगैर शर्त व सख्ती के हटाने की मांग की। बैठक में अन्य जनसमस्याओं व मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से उनके निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग समेत लोनिवि की सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्रों में वन्यजीवों की धमक रोकने, रेलवे स्टेशन बनने के बाद रेल सेवाओं का विस्तार करने, राजकीय महाविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने, कण्वाश्रम का विकास कराने और कोटद्वार में पीजीआई की स्थापना की मांग भी उठी। अंत में मसूरी और खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में हर्षवर्धन ध्यानी, मयस्कर बलूनी, पीसी नवानी, राजेंद्र पंत, केसीराम निराला, हरीश कुंडलिया, सुरेश मधवाल, सुनील कुमार कोटनाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed