फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remembering former minister Chandramohan Singh Negi

पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद

Tue, 05 Oct 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Remembering former minister Chandramohan Singh Negi
अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री व सांसद चंद्रमोहन सिंह नेगी की 29वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कांडी व कोटद्वार में उन्हें याद किया गया। यमकेश्वर के कांडी में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा की। पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, हरगोविंद सिंह नेगी, प्रधान कस्याली मीना देवी, कांडी के प्रधान अनुज नेगी, ठांगर के प्रधान अनुज नेगी, कोलसी की मनीषा नेगी, बिथ्याणी के प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी, बोर गांव की माला देवी, बीडीसी मेंबर कु. यशोदा ने विचार रखे।
विज्ञापन

कोटद्वार में गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी स्मारक पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व मेयर हेमलता नेगी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, मीना बछुवाण, बलवीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, विजय नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed