फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remember the freedom fighters of the Indian National Army Day

आजाद हिंद फौज दिवस पर आजादी के सेनानियों को किया याद

Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

 पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बृहस्पतिवार को यहां व्यापार मंडल सभागार में आजाद हिंद फौज दिवस का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत देशवासी आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा 14 अप्रैल, 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई का प्रथम बिगुल मोयरांग मणिपुर से बजाकर अंग्रेजों को भगाकर तिरंगा फहराया था। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत ने आजादी के आंदोलन की यादों को ताजा किया।
विज्ञापन


उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों के योगदान और देश के लिए किए गए त्याग को हमेशा याद रखें। वक्ताओं ने आजाद हिंद सेना के स्व. कर्नल बुद्धि सिंह रावत के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में जहां मवाकोट निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. खुशहाल सिंह रावत, स्व. चंदन सिंह बिष्ट, स्व. भैरवदत्त धूलिया, स्व. कनक सिंह नेगी, स्व. रघुनाथ सिंह नेगी, स्व. कुंवर सिंह गुसाईं, स्व. गंगा सिंह रावत, स्व. कृपाल सिंह रावत, स्व. गजे सिंह नेगी और मनवर सिंह नेगी के योगदान पर चर्चा करते हुए उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में संगठन के सचिव महानंद ध्यानी, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह रावत, सत्याली धूलिया, कैप्टन प्रताप सिंह रावत, अनूप सिंह बिष्ट, गीता बुढ़ाकोटी, शकुंतला गुसाईं, डबल सिंह रावत, विनीता देवी, तेजपाल सिंह, गोपाल सिंह राणा, दलवीर सिंह रावत, रश्मि कोटनाला आदि मौजूद थे। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed