{"_id":"6adc97e4e23afd6e060d836b","slug":"grievances-heard-at-multi-purpose-camp-46-people-underwent-health-check-ups-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127572-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में सुनी समस्याएं, 46 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में सुनी समस्याएं, 46 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Sat, 24 Oct 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के उमरैला गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 46 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित कीं। शिविर में 16 लोगों का ब्लड प्रेशर और 22 लोगों की ब्लड शुगर की जांच की गई।
विगत 18 अक्तूबर को उमरैला गांव पहुंचीं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
समाज कल्याण विभाग के एडीओ संजीव पाल ने छात्रवृत्ति और पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व उपनिरीक्षक ज्योति मझेड़ा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया बताई। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर संतोषी गुसाईं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना और नंदा गौरा योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उद्यान विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत राठौर ने पॉलीहाउस, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन और मधुमक्खी पालन से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। एडीओ सहकारिता शर्मिला राणा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि वन स्टॉप सेंटर कोटद्वार की लक्ष्मी थपलियाल ने महिला अपराधों और उनसे बचाव के उपाय बताए। शिविर में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, एडीओ पंचायत जयदीप सिंह रावत, ग्राम प्रधान संगीता देवी मौजूद रहे।