{"_id":"5d386c1e8ebc3e6cf4709788","slug":"reflect-the-pain-of-villagers-in-jata-court-demanding-roads-for-20-years-kotdwar-news-drn314003319","type":"story","status":"publish","title_hn":"जअता दरबार में ग्रामीणो का झलका दर्द, 20 सालों से कर रहे सड़क की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जअता दरबार में ग्रामीणो का झलका दर्द, 20 सालों से कर रहे सड़क की मांग
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमसौड़ के सिद्धपुर गांव के तोक गांव कूरीखाल में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को गांव की समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्रामीण सतीश धूलिया, सोबन सिंह नेगी, गुलाब सिंह, कलावती देवी, कृष्णा देवी, सतेश्वरी देवी ने कहा कि 70 वर्षों बाद भी उनका गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम है। वे 20 सालों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं। कहा कि गांव के गदेरे में पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कहा कि गांव के लिए धोबीघाट पंपिंग योजना से 22 किमी. लंबी लाइन बिछाई गई है। फरवरी माह के बाद गांव में पानी की किल्लत हो जाती है। जंगल से लगा होने के कारण गांव में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, तहसीलदार डीएस रावत, उद्यान विभाग की प्रभारी सीमा रावत, सहायक वसिकास अधिकारी राजकुमार जखवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप रावत, वन दरोगा सूर्य प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
फोटो समाचार
जगमोहन सिंह रावत