फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ration and vegetable shops were also closed

राशन और सब्जी की दुकानें भी कराईं बंद

Fri, 23 Apr 2021 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ration and vegetable shops were also closed
दोपहर दो बजे के बाद भी व्यापारियों की ओर से दुकानें बंद नहीं की जा रही हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ बाजार पहुंची और गोखले मार्ग पर लगी फल और सब्जी की फड़, रेहड़ियों के साथ ही खुली सभी दुकानें बंद करवाईं। इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों को हिदायत दी कि वे हर हाल में दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासनादेश जारी कर दो बजे तक ही बाजार खोलने के निर्देश दिए थे। नए आदेश के बाद भी दो दिनों से कई व्यापारी शाम सात बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोले हुए थे। गोखले मार्ग स्थित सब्जी मार्केट में भी फल सब्जी की फड़ और रेहड़ी-ठेलियां शाम सात बजे तक लग रही थीं। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर पुलिस जब गैर जरूरी दुकानें बंद कराने पहुंची थी तो वहां के व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए सभी दुकानें दो बजे बंद कराने की मांग की थी। इसको देखते हुए शुक्रवार को दोपहर दो बजे कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ गोखले मार्ग स्थित मार्केट पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए फल सब्जी की फड़ों और रेहड़ी-ठेलियों को बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी कि मेडिकल, दूध डेयरी को छोड़कर सभी व्यापारी दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करना सुनिश्चित करें। इसके बाद व्यापारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस दौरान कई व्यापारियों के चालान भी काटे। पुलिस टीम में सुनील पंवार, संदीप शर्मा समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश और गाडइलाइन का पालन न करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीपीसी कैंटीन 25 अप्रैल तक बंद
कण्वघाटी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए सेंट्रल पुलिस कैंटीन (सीपीसी) 25 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। कैंटीन के प्रबंधक आरवीएस रावत ने कहा कि सभी कार्ड धारक कैंटीन आने से पहले दूरभाष संख्या 01382-222144 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed