{"_id":"58a72d894f1c1bab19d84de7","slug":"rape-to-try-disabled-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के झंडीचौड़ क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला की दीदी की ओर से घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लैंसडौन तहसील के एक गांव की निवासी दिव्यांग महिला कुछ दिन पहले झंडीचौड़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी दीदी के घर रहने आई। गत बृहस्पतिवार को पीड़िता की दीदी घासपत्ती के लिए जंगल गई थी, जबकि जीजा किसी कार्य से दूसरे गांव गया हुआ था। दिन में करीब डेढ़ बजे एक युवक उनके घर आया और दिव्यांग महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा उसका विरोध किया गया, लेकिन वह जबरदस्ती करने लगा, तभी पीड़िता की दीदी जंगल से घर पहुंच गई। उसे देखते ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
महिला की दीदी ने इसकी सूचना पड़ोसियों और ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने कलालघाटी पुलिस चौकी में घटना के बारे में जानकारी दी। चौकी इंचार्ज एसके सिंह ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन