{"_id":"57e560964f1c1b4f5aa82adb","slug":"ramlila-rehearsals-at-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर हो रही रामलीला की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर हो रही रामलीला की रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया का सदुपयोग हम कैसे कर सकते हैं, इसकी मिशाल पेश की है द्वारीखाल ब्लाक के कड़थी के युवाओं ने। देश के विभिन्न शहरों में नौकरी कर रहे इस गांव के युवा व्हाट्सएप पर ग्रुप बना कर रामलीला का अभ्यास कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि रामलीला के रिहर्सल (पूर्वाभ्यास) में कम से कम एक माह का समय लगता है।
विज्ञापन
विभिन्न संस्थानों में कार्यरत युवाओं ने इतना लंबी छुट्टी नहीं मिलने पर व्हाटसएप पर ही अभ्यास करने की युक्ति सोची। रामलीला में अभिनय करने वाले सभी युवा रात्रि को दो घंटे नियमित व्हाट्सएप पर ऑडियो के माध्यम से रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विकासखंड द्वारीखाल के कड़थी गांव में दशहरे के दौरान हर वर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है, लेकिन रामलीला में अभिनय करने वाले अधिकांश युवक रोजगार के लिए दूर शहरों में होने के कारण कुछ वर्षों से रामलीला मंचन में कई समस्याएं आ रही थी। छुट्टी नहीं मिलने के कारण अभिनय करने वाले युवा रिहर्सल नहीं कर पा रहे थे, जिससे रामलीला के स्तर पर भी प्रभाव पड़ रहा था। श्रीनगर में रह रहे गांव के ही युवक सुनील ने बताया कि रामलीला में अभिनय करने वाले सभी युवकों ने अभ्यास के लिए नया तरीका निकाला।
विज्ञापन
उन्होंने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर ऑडियो क्लिप के माध्यम से रामलीला की रिहर्सल अभ्यास शुरू किया है। सभी युवा बारी-बारी से अपनी चौपाई और डॉयलाग बोलते हैं। सुनील ने बताया कि सभी युवा रात्रि को करीब दो घंटे प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। रामलीला का मंचन तीन अक्टूबर से किया जाना है।