फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rally made people aware about environment, planted saplings

Kotdwar News: रैली निकाल लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक, लगाए पौधे

Sun, 28 Jul 2024 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rally made people aware about environment, planted saplings

विज्ञापन
कोटद्वार। ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक नगर कोटद्वार में सीबीएसई की ओर से आयोजित शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और पौधे भी रोपे।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अजय पाल सिंह रावत ने पौधा रोपकर किया। कहा कि वर्तमान समय में मोटर गाड़ियों की अत्यधिक संख्या होने के कारण एवं जनसंख्या वृद्धि होने से वायु प्रदूषण हो रहा है। जिससे श्व़ास संबंधी अनेक बीमारियां भी हो रही हैं। उन्होंने सभी छात्रों को अपने घरों एवं आस-पड़ोस में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत और प्रधानाचार्य शिवानी नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर पारंपरिक खेल, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर राजीव सुंद्रियाल दीपक सिंह बिष्ट, संजय रावत, प्रकाश भट्ट, सुमित गौड़, उमेश रावत, भागेश्वरी देवी, नीलम सजवान, दीप्ति रावत, सोनी भारद्वाज और सरोज गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed