{"_id":"5f2d69a68ebc3e3cc2056e8a","slug":"rage-for-not-providing-land-for-trunking-ground-kotdwar-news-drn352438594","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध न कराने पर भड़के कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध न कराने पर भड़के कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रतनपुर कुंभीचौड़ में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रतनपुर कुंभीचौड़ में एकत्र हुए। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहर के बीचों बीच खोह नदी के किनारे कूड़ा निस्तारण करने से क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में पार्षद दो सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। नगर निगम प्रशासन ने प्रदेश सरकार से पत्राचार कर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने कहा कि एनजीटी ने भी राज्य सरकार को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन समस्या का हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, कृष्णा बहुगुणा, कुसुम असवाल, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, पार्षद हरीश नेगी व अनिल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो