फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Public hearing will be held before imposing tax

Kotdwar News: कर लगाने से पहले होगी जनसुनवाई

Mon, 28 Aug 2023 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 28 Aug 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Public hearing will be held before imposing tax
नगर निगम की बोर्ड बैठक में कुल नौ प्रस्ताव हुए पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम बोर्ड की बैठक में आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ ही उन्हें मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया। इस दौरान गृहकर और व्यावसायिक कर लगाने से पहले जनसुनवाई करने समेत कुल नौ प्रस्ताव पास किए गए।

सोमवार को नगर निगम सभागार में मेयर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पार्षद बीना रावत, मीनाक्षी कोटनाला, कुलदीप रावत ने उनके वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव न होने पर नाराजगी जताई। बालासौड़ की पार्षद नीरूबाला खंतवाल ने जीआईसी सुखरो के पीछे जिला पंचायत की खाली भूमि पर पार्क निर्माण के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया। मेयर हेमलता नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 10 और वार्ड 27 में पार्क निर्माण के प्रस्ताव मिले थे जिनके इस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। पदमपुर मोटाढांक के पार्षद सौरव नौडियाल ने पंचायत घर की भूमि पेयजल ट्यूबवेल निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव रखा। शिवपुर की पार्षद ज्योति सिंह ने लावारिस गोवंश को गोसदन में रखने की मांग की। इस मौके पर गृहकर और व्यावसायिक कर लगाने से पहले जनसुनवाई करने, आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 25 लाख की धनराशि स्वीकृत करने, निर्माण कार्यों के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने, नगर से एकत्र कूड़े को अन्य स्थान पर डालने की अनुमति प्रदान करने आदि का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अजहर अली, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, परमीत चौधरी, टीओ अजय कुमार समेत सभी 40 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed