{"_id":"68fcb64f51fc2655fd0bffbe","slug":"protest-against-smart-meters-by-burning-an-effigy-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119406-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुतला फूंककर जताया स्मार्ट मीटर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुतला फूंककर जताया स्मार्ट मीटर का विरोध
Sat, 25 Oct 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जौनपुर, इंदिरानगर आमपड़ाव, ध्रुवपुर, काशीरामपुर तल्ला समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहे आंदोलन के 35वें दिन झंडाचौक में स्मार्ट मीटर का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लगे स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग की। इसके बाद तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोग आमपड़ाव में एकत्र हुए। यहां से वे पार्षद रीता देवी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे और स्मार्ट मीटर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में लगे स्मार्ट मीटर नहीं हटाए तो वह स्वयं स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर अपना मीटर लगाने को बाध्य होंगे।
इस दौरान कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, जनाधिकार मंच सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशा राम, महेश नेगी, परमानंद, जीतू, मदन सिंह, जरीफ अहमद, नफीसा, स्वीटी, संगीता, आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल