फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Project director inspected Samridhi Growth Center

परियोजना निदेशक ने किया उमथगांव में समृद्धि ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण

Fri, 01 Jan 2021 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Project director inspected Samridhi Growth Center
फोटो
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने किया समृद्धि ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण
दुगड्डा/सतपुली। जिला विकास ग्राम्य अभिकरण के परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय ने दुगड्डा ब्लाक के न्याय पंचायत उमथगांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई दुगड्डा के समृद्धि ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत समूहों के लिए खरीदे गए यूटिलिटी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने नव दुर्गा सहकारिता समूह की ओर से तैयार अचार, जूस, मसाले, मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन आदि उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी डीएन बडोला, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंकित रावत, क्षेत्रीय समन्वयक अंजू बड़वाल, समूह की अध्यक्ष उमा देवी, ग्राम विकास अधिकारी अशोक सिंह भंडारी, मीनाक्षी, आशीष कुमार, फरहा परवीन, शालिनी देवी, रिंकी देवी, किरन देवी, लक्ष्मी नेगी, सुनीता देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed