फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Professor Ankesh Chauhan honored with National Prestige Award

Kotdwar News: प्राध्यापक अंकेश चौहान राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 23 Nov 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Professor Ankesh Chauhan honored with National Prestige Award
पीजी कालेज कोटद्वार में प्राध्यापक अंकेश चौहान को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रदान करती प्? - फोटो : KOTDWAR
लखनऊ की संस्था वर्थी वेलनेस फाउंडेशन ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक अंकेश चौहान को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया है। संस्था की ओर से देशभर में सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। अंकेश चौहान को यह पुरस्कार कोविड महामारी से अब तक ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने वर्थी वैलनेस फाउंडेशन की ओर से प्रेषित प्रमाणपत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर डॉ. अंकेश चौहान को सम्मानित किया। प्राध्यापक अंकेश चौहान ने फाउंडेशन की फाउंडर मानसी वाजपेयी व सह फाउंडर सौम्या बाजपेई समेत सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अभिषेक गोयल, मीडिया प्रभारी डॉ. तनु मित्तल, डॉ. शोभा रावत, डॉ. रंजना और डॉ. सोमेश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed