{"_id":"6b096a15752aaf5a8b02cdb5","slug":"problem-declining-playfulness-and-increasing-irritability-in-children-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128344-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या : बच्चों में घट रही चंचलता, बढ़ रहा चिड़चिड़ापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या : बच्चों में घट रही चंचलता, बढ़ रहा चिड़चिड़ापन
Fri, 27 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है और चंचलता घट रही है। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे ही कुछ मामले पिछले कुछ दिनों में अस्पताल पहुंचे हैं। हाइपर एक्टिविटी से ग्रसित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के साथ ही आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया है।
बदलते मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। हर दिन 100 से ज्यादा बच्चे बेस अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों से उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई बच्चे ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो मौसम के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हुए हैं। परेशान होकर माता-पिता अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा कांडपाल ने बताया कि हाव-भाव में उतार-चढ़ाव, अवसाद, किसी काम में दोहराव, हाइपर एक्टिविटी, एक जगह न बैठना, बैठ-बैठे ही हरकतें करते रहना जैसी कई अजीबो-गरीब समस्याओं से इस समय बच्चे जूझ रहे हैं। डॉ. गरिमा ने बताया कि रोजाना दो-तीन बच्चे और 5 से 10 वयस्क लोग इस तरह की अपनी समस्याएं लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों को दवा के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
फिजिशियन से रेफर होकर पहुंच रहे मरीज
मरीज सीधे मनोचिकित्सक के पास उपचार के लिए नहीं पहुंचेंगे। फिजिशियन से प्राथमिक उपचार लेने के दौरान आवश्यकता होने पर ही फिजिशियन द्वारा मरीज को मनोचिकित्सक के लिए रेफर किया जा रहा है।
मनोचिकित्सक की तैनाती का लाभ बीमारों को मिल रहा है। विशेषज्ञ के परामर्श पर मरीजों को भर्ती भी किया गया है। -डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार।