फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Preeti, Mansi, Soni, Priyanka were the first in Rangoli

रंगोली में प्रीति, मानसी, सोनी, प्रियंका रहे प्रथम

Wed, 03 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Preeti, Mansi, Soni, Priyanka were the first in Rangoli
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी झंडीचौड़ स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित अंतर संकाय रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति, मानसी, सोनी और प्रियंका के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने हवन और पूजन किया। प्रो. पीएस राणा ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता से छात्राओं में सृजनात्मक योग्यता के साथ ही प्रतिस्पर्द्धा की भावना भी विकसित होती है। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह और सह-चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक लवलजीत कौर ने छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक क्षमता के विकास के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। इस मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति, मानसी, सोनी, प्रियंका के समूह ने प्रथम, निकिता, शेतप्रीत, शीतल, संध्या के समूह ने द्वितीय और पुरू, अजर, नितिन, मनीष के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल नौ समूहों के 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मोहित मिश्रा, डॉ. सर्वानन शशि रावत शामिल रहे। इस मौके पर हर्षित शर्मा, मनीषा, सिमरन, विकास, राहुल, गुरजंत, सुरभि, अंजू भंडारी, अमृता, कुसुम, रूपाली, हेमंत, बृजेश और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने सजाए दीये
कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के झूलाबस्ती गाड़ीघाट में संचालित दिव्यांग एजूकेशन सेंटर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने मिट्टी के छोटे-बड़े दीयों को अपने हाथों से पेंट किया और आकर्षक पेंटिंग भी बनाई। संस्था की महासचिव डेजी सेमुएल ने बताया कि संस्था के विभिन्न सेंटरों में बच्चे दीपावली पर्व पर प्रतिवर्ष दीयों को अपने हाथों से पेंटकर उन्हें बेचते हैं। उक्त धनराशि जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति में खर्च की जाती है। इस मौके पर तमन्ना और अरुणिमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed