{"_id":"572e11bb4f1c1be5715cd032","slug":"pooja-rawal-ganga-at-devprayag-to-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के रावल ने देवप्रयाग में किया गंगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के रावल ने देवप्रयाग में किया गंगा पूजन
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
Updated Sat, 07 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
गंगा पूजन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ मंदिर के रावल ईश्वरन नंबूदरी ने अलकनंदा-भागीरथी के संगम स्थल देवप्रयाग में गंगा पूजन किया। मां गंगा की आरती के बाद वह बदरीनाथ धाम की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित और देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
शनिवार को प्रथम प्रयाग देवप्रयाग में बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरन नंबूदरी ने गंगा पूजन करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने संगम के समीप स्थित रघुनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को वह जोशीमठ में प्रवास करेंगे। 9 मई को पांडुकेश्वर में रात्रि प्रवास कर वह 10 मई को बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। पंडित केसी भट्ट ने रावल का गंगा पूजन कराया। इस अवसर पर श्रीकांत बडोला, विपुल सवासेर, मिथलेश पंचभैया, सिद्धार्थ ध्यानी, आलोक कुमार, रजनीश मोतीवाला और विमल पंचपुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन