{"_id":"587e4c544f1c1bd804efe27b","slug":"politicians-will-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मांगने आए नेता तो लौटा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट मांगने आए नेता तो लौटा देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि कोई भी उनके क्षेत्र में वोट मांगने आएगा तो उसे लौटा दिया जाएगा।
घाड़ क्षेत्र के मुंडला गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से घराट-मुंडला मोटर मार्ग समेत क्षेत्र के विकास की मांग उठा रहे हैं और कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने ग्रामीण समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास नहीं किए। इससे घाड़ क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। यहां भूमि काफी उपजाऊ है और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिल जाएं तो स्वरोजगार की भी संभावनाएं हैं। कहा कि सभी राजनीतिक दल झूठे वायदे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद मुड़कर झांकने तक नहीं आते। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गजे सिंह रावत, धीरज सिंह, कृपाल सिंह, कुंवर सिंह, रोशन सिंह, गोविंदराम, राकेश सिंह, गंगा सिंह, बलवंत सिंह, अमर सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह, कल्याण सिंह, जसवंत सिंह, मनीष सिंह, अमित सिंह, जगमोहन सिंह, उषा देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, दमयंती देवी, राजेश्वरी देवी व प्रभा देवी आदि मौजूद रहे।