फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police reached UP in search of stolen car

चोरी हुई कार की तलाश में यूपी पहुंची पुलिस

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Police reached UP in search of stolen car
तड़ियाल चौक से शुक्रवार रात फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई कार का तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। हालांकि कोतवाली पुलिस को कार चोरी प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज से काफी अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस यूपी के कई शहरों में कार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

यूपी के संभल जिला मुरादाबाद में टाटा मोटर्स के प्रबंधक मोहन राणा की कार शुक्रवार रात को करीब आठ बजे उस वक्त चोरी हो गई, जब वह देवीरोड पर तड़ियाल चौक के पास एक सब्जी के खोखे से सब्जी खरीद रहे थे। शनिवार को जब पुलिस ने आसपास के भवनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जांच आगे बढ़ी। चोर दस मिनट से भी कम समय में कार लेकर कौड़िया चेकपोस्ट क्रॉस कर गया था। पुलिस की एक टीम कार की तलाश में यूपी के शहरों में डेरा डाले हुए हैं। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कार की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed