फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pokso accused of ten years imprisonment

पोक्सो के आरोपी को दस साल की कैद

Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कोटद्वार Updated Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर सेन ने कोटद्वार भाबर क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण और दुराचार के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे दस साल के सश्रम कारावास और 14 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 14 जून, 2014 को भाबर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी सत्रह साल की नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कलालघाटी पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसका कहना था कि भाबर के ग्रोथ सेंटर में काम करने वाला संदीप निवासी ब्रह्मपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर (उप्र) उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। करीब साढ़े तीन महीने बाद 30 सितंबर, 2014 को पुलिस ने किशोरी को आरोपी के साथ कोटद्वार रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि बरामदगी के बाद पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने हरिद्वार, अंबाला, पटियाला ले जाने और वहां दुराचार करने की बात कही। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर विचारण की याचना की। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में पांच गवाह पेश किए गए थे। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने कोटद्वार कैंप में अभियुक्त को सजा के प्रश्न पर सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला सत्र न्यायाधीश ने अपहरण में तीन वर्ष की कैद और तीन हजार रुपये का जुर्माना, दुराचार और पोक्सो में 10-10 साल का सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना, जान से मारने की धमकी के आरोप में एक साल की कैद ओर एक हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed