फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   poaching of fish

मछलियों का हो रहा अवैध शिकार

Wed, 30 Mar 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
poaching of fish
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत मैठाणाघाट से सिमड़ी तक खटलगढ व पूर्वी नयार नदियों में मछलियों का अवैध शिकार हो रहा है। यहां करंट, कारतूस, ब्लीचिंग पाउडर के जरिए मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन सिंह का कहना है गर्मियों की शुरुआत होते ही पूर्वी नयार व खटलगढ़ नदी में असामाजिक तत्वों की ओर से मछलियां का अवैध शिकार शुरू कर हो रहा है। असामाजिक तत्व कारतूस, ब्लीचिंग पाउडर व कंप्यूटर यूपीएस आदि का प्रयोग कर अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर रहे हैं। साथ ही मछलियां मारने के बाद उन्हें स्थानीय बाजारों में बेच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दुनाव के सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र सिंह का कहना है सिमड़ी से मैठाणाघाट के बीच असामाजिक तत्व मौजमस्ती के नाम पर जहर का प्रयोग कर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग सहित प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। नयार नदी को बचाने के लिए नदी में मत्स्य आखेट और स्थानीय बाजारों में अवैध रूप से बिकने वाले ब्लीचिंग पाउडर की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। उधर, दुनाव क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक उत्सव अग्रवाल का कहना है कि शीघ्र ही पुलिस प्रशासन व वन विभाग के सहयोग से नदी में हो रहे मछलियों के शिकार पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed