फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PMShri GGIC Kotdwar: Students concluded the annual function by giving colorful presentations.

पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बांधा समा

Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
PMShri GGIC Kotdwar: Students concluded the annual function by giving colorful presentations.

विज्ञापन
कोटद्वार। पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान मेधावी के साथ ही खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्य प्रकाश थपलियाल और एसएमसी अध्यक्ष शीशपाल सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मातृ-पितृ विहीन बच्चों के लिए विद्यालय परिसर में सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के साथ ही गढ़वाली, कुमाउंनी, राजस्थानी, हरियाणवी, ताइक्वांडो, योग और हिंदी गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीलू रौतेली लघु नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण केंद्र रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, वंदना भारद्वाज, सुषमा दास, रवींद्र सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, उमाकांत कुकरेती समेत विद्यालय की शिक्षिका सुषमा डोबरियाल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन शिक्षिका बबीता ध्यानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed