{"_id":"589c9bf24f1c1bc05537b17a","slug":"pm-s-security-arrangements-administra-tion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजामों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजामों में जुटा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के मद्देनजर प्रशासन भी युद्धस्तर पर सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंच तक जाने के लिए रास्ता बनाए जाने के लिए गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन से ही प्रधानमंत्री जीआईएंडटीआई मैदान में बने मंच पर प्रवेश करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक भवन की चहारदीवारी तोड़कर रास्ता बनाया जाना है। शुक्रवार को एसएसबी के हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
12 फरवरी को जीआईएंडटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। बुधवार को एसपीजी ने एसएसबी स्थित हेलीपैड व जीआईएंडटीआई मैदान का निरीक्षण किया था। एएसपी सरिता डोभाल, एसडीएम मायादत्त जोशी, सीओ राजन लाल आर्य, गढ़वाल विवि के अधिशासी अभियंता विजयानंद बहुगुणा व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने कहा कि शुक्रवार को एयर फोर्स का हेलीकाप्टर एसएसबी स्थित हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग करेगा।