Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pledged to take the policies of the party to the people

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Tue, 06 Apr 2021 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Pledged to take the policies of the party to the people
नैनीडांडा ब्लाक के नौणियाखेत में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश - फोटो : KOTDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शक्ति केंद्र सुखरौ में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता सतीश गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों से अवगत कराया। कहा कि मात्र दो सदस्यों से शुरू हुई पार्टी वर्तमान में एक बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। जिसमें 350 सांसद और 11 करोड़ से अधिक सदस्य शामिल हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला नैथानी, पूर्व महामंत्री गोदा रावत, शंभू प्रसाद थपलियाल, यशोदा बहुखंडी, अनिल कुमार, सुरमान सिंह, युगल किशोर, बडोला, दीपक जोशी, रजनी, नरेश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

भाजपा सतपुली मंडल में भी मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, अशोक बुडाकोटी, जयप्रकाश, भागवंती देवी आदि ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। नैनीडांडा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर नौणियाखेत में गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य बीएल मधवाल, मंडल महामंत्री शशि कुमार ध्यानी, भाजयुमो पौड़ी सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मधवाल, कमल किशोर ध्यानी, मनोज मधवाल, ग्राम प्रधान जयपाल सिंह रावत (नौणियाखेत), प्रेम सिंह रावत (कौला), मनवर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दर्शनी देवी, रेनू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर सम्मानित किए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही पार्टी के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मंगलवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल और भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए वरिष्ठ नेत्री एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल और संग्राम सिंह भंडारी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सुनील गोयल, चंद्रमोहन जसोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना रावत, भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, जिला मंत्री मंजू जखमोला, पूनम खंतवाल, पार्षद गायत्री भट्ट, गजेंद्र मोहन धस्माना, रानी नेगी, सिमरन बिष्ट, लता बलूनी, पिंकी खंतवाल, गोविंद लड्डा, प्रकाश बलोधी, पूनम थपलियाल आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed