फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   plans to create a new policy directive pumping

नयी नीति से पंपिंग योजनाएं तैयार करने के निर्देश

Sat, 16 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 शासन ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए पंपिंग योजनाओं के प्रस्ताव को जल निगम को वापस भेजते हुए इनके प्रस्ताव की नयी नीति के अंतर्गत तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 इससे इन पंपिंग योजनाओं को शासन से स्वीकृति मिलने में लंबा समय लग सकता है।

 
उल्लेखनीय है कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग में पड़ने वाले घुड़दौड़ी और सबधारखाल क्षेत्र लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही इन क्षेत्रों में पानी के लिए परेशानी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


 इसको देेखते हुए जल निगम की ओर से दो साल पहले शासन को घुड़दौड़ी, सबधारखाल व कादेखाल पंपिग योजना प्रस्तावित की गई थी।


इनमें से कादेखाल की पंपिंग योजना 53 और घुड़दौडी पंपिग योजना करीब 54 गांवों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित की गई थी। लंबे समय तक ये प्रस्ताव शासन की फाइलों में ही उलझा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें स्वीकृत करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस बीच शासन ने इन्हें स्वीकृति देने के बजाय इन योजनाओं के प्रस्तावों को जल निगम को वापस भेजते हुए इनके आगणन नयी नीति के अंतर्गत तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


जल निगम प्रकल्प शाखा के अधिशासी अभियंता एचपी पेटवाल ने बताया कि शासन निर्देशानुसार कई गांवों को इनसे हटाकर नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed