फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PG College Kotdwar gets award for quality education

Kotdwar News: पीजी काॅलेज कोटद्वार को मिला गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए पुरस्कार

Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
PG College Kotdwar gets award for quality education

विज्ञापन
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राचार्य को दिया पुरस्कार

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार को गुणवत्ता परक शिक्षा एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। दून विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार को पुरस्कार प्रदान किया।




गत अक्तूबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता आकलन के लिए नैक ने महाविद्यालय का पाठ्यक्रम व शैक्षणिक स्तर, छात्र उन्नयन, शोध व नवाचार, आधारभूत संरचना और सुशासन आदि विभिन्न मानकों के लिए दो दिवसीय निरीक्षण किया था। इसमें महाविद्यालय को 2.49 सीजीपीए के साथ बी ग्रेड प्राप्त हुआ था। 25 जनवरी को दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार एवं महाविद्यालय के नैक कोर्डिनेटर डॉ. प्रवीन जोशी को पांच लाख रुपये का चेक एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) टीम, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है। कहा कि अब महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध को और उच्च स्तर पर ले जाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed