फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Performed in protest against laws filed on women

महिलाओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 26 Apr 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 26 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Performed in protest against laws filed on women
strike - फोटो : amar ujala bureau

शराब ठेकों की खिलाफत करने पर विकासखंड रिखणीखाल के बयेला मल्ला की महिलाओं के खिलाफ तोड़फोड़ और कैश लूटने का मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में बुधवार को कई संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के आंदोलन को व्यापारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए दुकानें बंद रखीं।

विज्ञापन


बुधवार को बयेला मल्ला की प्रधान आरती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गोदांबरी देवी और पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंकी नेगी की अगुवाई में क्षेत्रवासी रिखणीखाल बाजार में एकत्र हुए। यहां व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद किए और महिलाओं की रैली में शामिल हो गए। बाजार से महिलाओं की रैली रिखणीखाल उपतहसील मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन


यहां महिलाओं ने गत 17 अप्रैल को शराब की दुकान में तोड़फोड़ और कैश लूटने के मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग प्रशासन से की। कहा कि शराब की दुकानों को आबादी क्षेत्र में खोलने का पूरे उत्तराखंड में विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शराब विरोधी आंदोलन को कुचलने के लिए महिलाओं को टारगेट बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं की रैली में आसपास के ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी मेंबर, कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इसमें महिलाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।


प्रदर्शन में रमेश रावत, रीना देवी, मनमोहन लखेड़ा, विनोद रावत, रवींद्र रावत, रेखा देवी, मुन्नी देवी, दीनबंधु बलोदी, प्रमोद रावत, उमेद सिंह व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। मौके पर पहुंचे प्रभारी नायब तहसीलदार बच्ची लाल ने प्रदर्शनकारियों को जांच में निष्पक्षता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed