फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People will get rid of garbage problem

कूड़े की समस्या से मिलेगी निजात, शासन ने तैयार की 20 करोड़ की डीपीआर

Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
People will get rid of garbage problem
यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो जल्द ही कोटद्वार भाबर की जनता को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी। शासन ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए सिगड्डी स्थित सिडकुल में राजस्व विभाग की दो हेक्टेयर भूमि चयनित कर 20 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है और इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए लैंसडौन वन प्रभाग से एक हेक्टेयर भूमि की मांग की गई थी, इसके लिए कोटद्वार के मालन नदी के किनारे देवरामपुर में एक हेक्टेयर भूमि की फाइल चली थी, लेकिन वह भी एनजीटी के नियमों में फंसकर रह गई। वर्तमान में नगर निगम के पास ट्रंचिंग ग्राउंड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। खोह नदी के किनारे अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय बनाया गया ट्रंचिंग ग्राउंड फुल हो चुका है, जिससे नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए सिगड्डी स्थित ग्रोथ सेंटर से लगी राजस्व विभाग की दो हेक्टेयर भूमि चयनित कर ली गई है। शासन की ओर से 20 करोड़ की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। इसके तहत प्लांट विकसित किया जाएगा। हल्दूखाता में मालन नदी के किनारे एक हेक्टेयर भूमि चयनित कर ऑनलाइन प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed