फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Shivrajpur created ruckus in Emergency

शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी तो लोगों ने इमरजेंसी में काटा हंगामा

Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
People of Shivrajpur created ruckus in Emergency
राजकीय बेस अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : KOTDWAR
राजकीय बेस अस्पताल में रविवार देर रात शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दिए जाने पर कुछ लोगों ने अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व कर्मियों के साथ गाली गलौच की और इमरजेंसी कक्ष के बाहर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब साढ़े दस बजे भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर के लोग 108 की मदद से एक महिला को बेस अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के साथ पहुंचे लोगों ने शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस देने की मांग की। डाक्टरों ने शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस का प्रावधान नहीं होने की बात की। एंबुलेंस कर्मचारियों ने भी मरीजों को अस्पताल तक लाने में 108 का उपयोग होने की बात कर शव वापस लेजाने से मना कर दिया। वे इसके बाद एंबुलेंस भेजने की जिद पर अड़ गए और हंगामा काटने लगे। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर अस्पताल के प्रभारी पीएस डॉ जेसी ध्यानी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, लोग उनपर भड़क गए और गाली गलौच करते हुए तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक हंगामा होने के बाद तोड़ फोड़ की आशंका को देखते हुए डा. जेसी ध्यानी ने निजी प्रयास से प्राइवेट एंबुलेंस कर किसी प्रकार लोगों को शव के साथ घर भेजा। लोगों के द्वारा डाक्टरों के इस प्रकार के गलत व्यवहार को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से रविवार रात को लोगों द्वारा की गई अभद्रता पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से शव को घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस को भेजने की व्यवस्था नहीं है। लोगों को यह बात समझ में नहीं आई और उन्होंने हंगामा काटते हुए डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की, जो उचित नहीं है। डॉ जेसी ध्यानी, प्रभारी पीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed