{"_id":"61dc37ab15b1380331306ba7","slug":"people-of-mandal-and-pano-valley-will-soon-get-the-facility-of-communication-kotdwar-news-drn40126265","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाल और पैनों घाटी के लोगों को जल्द मिलेगी संचार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाल और पैनों घाटी के लोगों को जल्द मिलेगी संचार की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल के मंदाल और पैनों घाटी के लोगों को जल्द ही बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने रथुवाढाब में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। जियो कंपनी की ओर से टावर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
मंदाल और पैनों घाटी में टावर नहीं होने के कारण लोग संचार सुविधा से वंचित हैं। नेट कनेक्टिविटी न होने के कारण कोरोना संक्रमण काल में स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी बाधित रही। ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद, राज्यसभा सांसद, मुख्यमंत्री को पूर्व में ज्ञापन भेजे। शासन ने उनकी मांग पर रथुवाढाब में टावर स्थापित करने की अनुमति बीते माह प्रदान कर दी थी। जियो कंपनी की ओर से सर्वेक्षण के उपरांत गत 23 दिसंबर को टावर का शिलान्यास/भूमिपूजन कर दिया गया। अब यहां टावर लगाने का काम चल रहा है और जल्द टावर स्थापित हो जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने बताया कि रथुवाढाब में टावर स्थापित होने के बाद भी कर्तिया, कांडा, ढिकोलिया, दियोड, भैंस्यारौ, बसुसेरा, भद्वाड़, मैदावन व आसपास के क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या जस की तस बनेगी रहेगी। जिसके बारे में कंपनी के प्रबंधक एससी यादव को अवगत कराया और रौंदडी उप गांव के धार या जुई पापड़ी गांव में सब टावर लगाने की मांग उठाई। कंपनी ने उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जहां कनेक्टिविटी की समस्या होगी, उन स्थानों पर सब टावर या रिसीवर टावर लगाए जाएंगे।