फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Lansdowne are suffering from drinking water shortage for one and a half months

डेढ़ माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं लैंसडौन के लोग

Sat, 21 May 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
People of Lansdowne are suffering from drinking water shortage for one and a half months
जलसंस्थान की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल के लोगों और व्यापारियों पर भारी पड़ रही है। एक सप्ताह से पेयजल लाइन में लीकेज होने के कारण ब्लाक मुख्यालय तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र को परिंदा अपलिफ्टिंग पेयजल योजना से जोड़ा गया है। गत एक सप्ताह से पेयजल लाइन हाईवे पर लीक हो रही है। बीरोंखाल बाजार समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह, गिरीश रावत, ध्रुव नारायण, कपोत्री देवी ने जलसंस्थान पर सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले एक हफ्ते से लोग पानी के लिए परेशान हैं। बीरोंखाल में ब्लाक मुख्यालय है, अनेक होटल हैं जहां पर पानी की खपत अधिक रहती है। बिना पानी के होटल व्यवसायी परेशान हैं। जल संस्थान के जेई सौरभ पांडे का कहना है कि हाईवे पर पेयजल लाइन के ऊपर से भारी वाहन के गुजरने से पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा तूफान से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से टैंक नहीं भर पाया है, जिससे दिक्कत हुई है। शीघ्र पाइप की मरम्मत कर बीरोंखाल में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग
लैंसडौन। पर्यटन नगरी लैंसडौन में पिछले डेढ़ माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। छावनी परिषद की ओर से एक दिन छोड़कर मात्र कुछ मिनटों के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल किल्लत से परेशान लोग दूर दराज के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश रावत, गंभीर सिंह रावत, व्यापार मंडल के सचिव मंयक अग्रवाल, अनूप कन्नोजिया, मुकेश मिश्रा, राजेश्वर गुप्ता, रोशन शाह ने छावनी परिषद पर लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। कहा कि परिषद एक दिन छोड़कर दूसरे दिन मात्र 20 से 25 मिनट के लिए पेयजल आपूर्ति कर रहा है। सिविल आबादी को समुचित पेयजल उपलब्ध कराना छावनी की जिम्मेदारी है। हाल ही में नगर के कई मौहल्लों के पब्लिक स्टेंड पोस्ट बंद कर दिए हैं। एई एसबीएस राणा का कहना है कि जंगलों में लगी आग और गर्मी के कारण स्रोत सूखने की कगार पर है। स्रोतों में पानी कमी होने के कारण लैंसडौन में पेयजल आपूर्ति करने में परेशानी आ रही है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed