फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Lachhampur protest in Tehsil

साहब, मोहल्लों में दौड़ रहे हैं ट्रैक्टर ट्राली और डंपर, जीना हुआ मुहाल

Tue, 11 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
People of Lachhampur protest in Tehsil
कोटद्वार तहसील में खननकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते लछमपुर के ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के लछमपुर में दिन-रात गली मोहल्लों में दौड़ रही खनन से लदी ट्रालियों और डंपरों से परेशान लोगों का आखिर सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने कोटद्वार तहसील में खननकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसीलदार और कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते आबादी के बीच खेतों से चल रहे खनन के वैध, अवैध वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्ड 33 लछमपुर के लोग कोटद्वार तहसील में पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रशासन, पुलिस और वन विभाग पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते नदियों में अवैध खनन जोरों पर है, ट्रैक्टर-ट्रालियां व ओवर लोड डंपरों से उनकी सड़कें, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रात-दिन घनी आबादी के बीच गली मोहल्लों और खेतों में दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों की चपेट में आने के कारण उनके मवेशी भी घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपरों और ट्रैक्टरों को रोककर कई बार इसका विरोध जताया गया, लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। वन विभाग की सुस्ती के कारण जंगल की भूमि से खननकारियों ने आने जाने के रास्ते बना रखे हैं। नदियों के किनारे भंडारण के लाइसेंस जारी किए गए है, जिससे क्षेत्र के लोग खननकारियों की अराजकता झेलने को मजबूर हैं। पुलिस, प्रशासन और वन विभाग शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर ममता नेगी, रूपा देवी, मीनाक्षी नेगी, गीता रावत, आशा देवी, अंजू देवी, रीना धीमान, सोनी देवी, यशोदा देवी, ज्योति शर्मा, राजीव देवलियाल, अनुराधा देवी, मेघा बिष्ट, अनीता नेगी, प्रेम सिंह नेगी, पंकज उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed