फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Kashirampur Talla took out a procession in the city and demonstrated

Kotdwar News: काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
People of Kashirampur Talla took out a procession in the city and demonstrated

विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला के नागरिकों ने निराश्रित पशुओं के आतंक से निजात दिलाने, सांडों की लड़ाई में मृत विनीत गुप्ता के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, काशीरामपुर तल्ला में नंदीशाला का निर्माण कार्य शुरू करवाने और खनन के डंपरों की गूलर पुल से आवाजाही बंद कराने की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

सोमवार को काशीरामपुर तल्ला के नागरिक हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए, यहां से उन्होंने नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ। इस मौके पर पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि नगर में निराश्रित गोवंश का आतंक बना हुआ है और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि हाल ही में काशीरामपुर तल्ला में दो सांडों की लड़ाई में स्थानीय नागरिक विनीत गुप्ता की मौत हो चुकी है। यह परिवार अत्यंत गरीब है और परिवार के मुखिया की मौत के बाद दो बच्चों का लालन पालन का संकट परिवार पर मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से गूलर पुल मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। कहा कि इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर गूलर पुल पर चल रहे खनन के डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने, सांड के हमले में मृत स्थानीय नागरिक विनीता गुप्ता के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, काशीरामपुर तल्ला में नंदीशाला का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह, विजय सिंह, प्रमेंद्र सिंह रावत, बलवीर, कठैत, अर्जुन कुमार, रघुवीर सिंह ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed