फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People caught in the river, barely pulled

नदी में फंसे लोग, बमुश्किल निकाला

Mon, 30 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Mon, 30 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

पैडलस्यूं पट्टी के बंगर गांव के कुछ ग्रामीण सोमवार को अचानक अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से फंस गए थे। उन्हें अन्य लोगाें ने बमुश्किल सुरक्षित निकाला। यह लोग शवदाह के लिए गए थे।

विज्ञापन


पैडलस्यूं पट्टी के बंगर गांव के ग्रामीण सोमवार को शवदाह के लिए आईटीआई के समीप घाट पर पहुंचे थे। शव के लिए चिता तैयार की जा रही थी कि अचानक अलकनंदा का जल स्तर बढ़ गया। इससे ग्रामीणों ने चिता को करीब 10 मीटर पीछे खिसका दिया। इस स्थान पर शव आधा जला ही था कि नदी में पानी और बढ़ गया। ऐसे में अधजला शव बहने लगा। साथ ही शवदाह कर रहे ग्रामीण भी नदी में फंस गए। दूर खड़े अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित किनारे निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीण दीवान सिंह ने बताया कि चिता के चारों ओर करीब चार फीट पानी होने से वह अंतिम संस्कार की पूरी क्रियाएं भी नहीं कर पाए। ग्रामीण पुरुषोत्तम ने बताया कि आईटीआई के समीप स्थित घाट पौड़ी जिले के करीब दो सौ से भी अधिक गांवों का पैतृक घाट है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस स्थान पर सायरन नहीं लगाया गया तो सभी गांवों के ग्रामीण तहसील परिसर में उग्र आंदोलन करेंगे। एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि घाटों पर सायरन लगाने के लिए कंपनी को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर तहसील पर करेंगे प्रदर्शन
श्रीनगर। परियोजना की झील से दिन में कई बार पानी छोड़ना अलकनंदा किनारे शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन गया है। अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने से अक्सर अधजले शव बहने के साथ ही शवदाह के लिए आए ग्रामीणों की जान भी सांसत में पड़ रही है। ग्रामीणों ने नदी किनारे स्थित पैतृक घाटों का निर्माण कर सायरन की मांग की है।  जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पौड़ी जनपद के करीब दो सौ गांवों के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।



डंपर को निकाला जेसीबी से
श्रीनगर। सोमवार करीब साढे दस बजे परियाजना झील से अचानक पानी छोड़े जाने पर अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने से श्रीयंत्र टापू के समीप नदी के बीचों-बीच डंपर फंस गया। करीब पांच फीट से अधिक पानी में डूब जाने पर जेसीबी की सहायता से डंपर को निकालकर किनारे किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed