फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pawan Dev XI Madanpur won the cricket competition by defeating Bhadola XI Devi Khal.

Kotdwar News: भदोला इलेवन देवीखाल को हराकर पवन देव इलेवन मदनपुर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 22 Dec 2024 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pawan Dev XI Madanpur won the cricket competition by defeating Bhadola XI Devi Khal.
कोटद्वार। राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से गेंद मेला मैदान डाडामंडी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता पवन देव इलेवन मदनपुर ने जीत ली। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पवन देव इलेवन ने भदोला इलेवन को हराया। भदोला इलेवन के नवीन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 91 रन देकर 11 विकेट लिए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण और डॉ. सुजाता रावत ने किया। फाइनल मुकाबला भदोला इलेवन देवीखाल व पवन देव इलेवन मदनपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोला इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए। सोनू ने 49 रन और नवीन ने 40 रनों की पारी खेली। पवन देव इलेवन मदनपुर की ओर से लारा ने तीन विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन देव इलेवन मदनपुर ने 18.4 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया। राजा ने 40 रन बनाए। भदोला इलेवन की ओर से सूरज ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मेला समिति के संरक्षक शशि देव डोबरियाल, अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवाड़ी, सचिव किशनलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चौहान, आशीष तिवाड़ी और धनवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed