{"_id":"678bdbb31f59472d7b077d06","slug":"pauri-police-took-out-flag-march-in-kotdwar-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-597667-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पौड़ी पुलिस ने कोटद्वार में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पौड़ी पुलिस ने कोटद्वार में निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिला पुलिस ने शनिवार को नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत शहर की मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें जिले के कई थानों से आई पुलिस फोर्स से हिस्सा लिया।
एएसपी चंद्रमोहन सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल की अगुवाई में शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आई पुलिस फोर्स ने कोटद्वार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया। एएसपी ने बताया कि इसका उद्देश्य 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को बिना किसी डर, भय, लालच व किसी प्रलोभन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने का संदेश देना है। इस बारे में एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
शनिवार को निकला फ्लैग मार्च कोतवाली कोटद्वार से शुरू होकर लकड़ी पड़ाव, आमपड़ाव, गाड़ीघाट, कलालघाटी, किशनपुर, कण्वाश्रम, दुर्गापुर, देवीरोड से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। एएसपी ने निकाय चुनाव के दौरान किसी भी तरह की शांतिभंग करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। इस अवसर पर कोतवाल रमेश तनवार, लैंसडौन कोतवाल मो. अकरम, एसआई कमलेश शर्मा, दीपक पंवार, सुमनलता समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।